गूंजती रही तालियां
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 09:36 [IST]  

रायगढ़. सोमवार की शाम ढिमरापुर रोड स्थित नीलांचल भवन में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के वार्षिकोत्सव का अवसर था। समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित कर समाज की उपलब्धियों को एकत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई जिले के उड़ीया भाषी समुदायों के उत्कल सांस्कृति सेवा समिति ने एक अनुठी मिशाल पेश की है।



हर वर्ष समाज के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यो व उपलब्धियों के लिए वार्षिकोत्सव के रूप में आयोजन कर उनको न केवल सम्मानित किया जाता है बल्कि इससे विशिष्ट क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को अपने कौशल को आगे बढ़ाने में हौसला मिलता है।



उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति ने सोमवार को अपना वार्षिक स्नेह सम्मेलन बनाया जिसमें प्रतिभाओं को सम्मान करने के लिए क्षेत्रीय सांसद विष्णुदेव साय व सरगुजा रेंज के आईजी आरसी पटेल उपस्थित थे। उन्होंने खेल, शिक्षा, गायन-वादन, नृत्य के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले उत्कल समाज के नौनिहालों सहित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।



इस अवसर पर वहां उपस्थित समाज के सैकड़ों सदस्यों की मौजूदगी इस बात का अहसास करा रही थी कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उड़ीया भाषियों की एक अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ क्षेत्र में उनका अच्छा खासा मुकाम भी है। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्टेज पर दिया जा रहा सांस्कृतिक प्रदर्शन सहज ही उनके कला कौशल को प्रदर्शित कर रहा था।



इतना ही नहीं इन प्रतिभाओं के कला का सम्मान करने के लिए पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजता रहा। गिटार की तार पर हाथ जमा बच्चों ने जब एक के बाद एक म्युजिक शो का प्रदर्शन किया तो वहां उपस्थित लोग बरबस ही उनकी कला के प्रति समर्पण व कला में महारत हासिल करने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया।



वहीं, उपथित भीड़ ने हर समय कार्यक्रम प्रदर्शन कर रहे बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कार्यक्रम का मजा लिया वहीं बच्चों ने भी अपने बेहतर प्रदर्शन प्रस्तुत कर समा बांधे रखा। इस अवसर पर उपस्थित सांसद विष्णुदेव साय व सरगुजा रेंज के आईजी रेवतीचरण पटेल ने इन प्रतिभाओं के उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते बच्चे भी उत्साह से लवरेज थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: