नई दिल्ली. बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही रंगीला,सरकार जैसी फिल्मों के निर्माता राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म 'रक्त चरित्र' में एक अन्य अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री एन टी रामा राव की भूमिका निभाते नजर आयेंगें। हालाँकि इस फिल्म में काम ररने के लिए उन्हें अपनी प्यारी और एक अलग पहचान वाली मूछें मुड़ा ली हैं। शॉटगन
के लिए यह पहला अवसर होंगा जब वह किसी फिल्म में बिना मुछों के नजर आयेंगे।
बिहारी बाबु ने बताया की जब रामू ने उनसे ऐसा कहने को कहा तो पहले तो वो तैयार नहीं हुए पर जब उन्होंने इसे रोल के अहम् बताया तो मैं दुखी मन से तैयार हुआ। शत्रु ने इस फिल्म में अपना पूरा ध्यान लगाने के लिए राजनीति से थोड़े समय के लिए अवकाश ले लिया हैं। पर नवम्बर में झारखण्ड में चुनाव होने की वजह से उनकी कोशिश रहेगी की वह समय पर इस फिल्म की शूटिंग पूरा करें।
'रक्त चरित्र'एक बहुभाषी फिल्म हैं। उन्होंने बताया की तेलगु देशम पार्टी के पूर्व प्रमुख एनटी राम राव क के चरित्र को परदे पर जीवंत उतरना मेरे लिए एक कठिन चुनौती हैं और वह इस फिल्म में अपना सर्वश्रेठ देने का प्रयास करेंगें।