भारतीय शेयर बाजार ने कल की बड़ी गिरावट के बाद आज के कारोबार में अच्छी वापसी की और बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 507 अंक की मजबूती के साथ 15,912 पर रहा। निफ्टी 147 अंकों की बढ़त के साथ 4,711 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.75% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.54% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.18% की मजबूती आयी।
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरूआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 15,405 से 83 अंक ऊपर 15,488 तक चला गया। निफ्टी भी तेजी के साथ 4,567 पर खुला। जैसे-जैस आज का कारोबार आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे शेयर बाजार में तेजी भी बढ़ती गयी। करीब 10.41 बजे निफ्टी ने 4,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सेंसेक्स में 339 अंक और निफ्टी में 96 अंक की बढ़त थी। कारोबार के अंतिम घंटे में शेयर बाजार में तेजी की रफ्तार और बढ़ गयी। निफ्टी ने 4,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी पार कर लिया। निफ्टी आज के कारोबार में ऊपर की ओर 4,718 का आँकड़ा छुआ, जबकि सेंसेक्स ने ऊपर की ओर 15,929 का आँकड़ा छुआ। आखिरकार सेंसेक्स 3.29% और निफ्टी 3.22% की उछाल के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से सभी सूचकांकों तेजी का रुख रहा। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक में आयी। यह सूचकांक 9.65% ऊपर उछला। धातु सूचकांक में 5.4%, आईटी सूचकांक में 3.99%, तेल-गैस सूचकांक में 3.83%, टीईसीके सूचकांक में 3.4% और बैंकिंग सूचकांक में 3% की मजबूती आयी। ऑटो सूचकांक, एफएमसीजी सूचकांक, हेल्थकेयर सूचकांक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक, पीएसयू सूचकांक, पावर सूचकांक और कैपिटल गुड्स सूचकांक में भी 1% से अधिक की तेजी रही।
सेंसेक्स के 27 शेयरों को आज फायदा हुआ, जबकि 3 शेयरों को घाटा उठाना पड़ा। जयप्रकाश एसोसिएट्स को 9.4%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 9.2%, डीएलएफ को 8.5%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 6.6%, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 5.5%, टाटा स्टील को 5.3% और आईसीआईसीआई बैंक को 5.2% का फायदा हुआ। इन्फोसिस, एसीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इन्फ्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और टीसीएस के शेयर में भी 3% अधिक की बढ़त रही। एसबीआई, आईटीसी, विप्रो, एनटीपीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, लार्सन एंड टुब्रो, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक में भी 1% अधिक की मजबूती आयी। हीरो होंडा और बीएचईएल के शेयर भी बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद बंद हुए। दूसरी ओर, सन फार्मा को 0.78%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज को 0.39% और टाटा पावर को 0.19% का नुकसान उठाना पड़ा।
बाजार आज दोपहर 3.10 बजे
भारतीय शेयर बाजार में बढ़त की रफ्तार और तेज हो गयी है। निफ्टी ने 4,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। इस समय यह 146 अंकों की उछाल के साथ 4,710 पर है। दूसरी ओर सेंसेक्स 492 अंकों की बढ़त के साथ 15,897 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.55% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.19% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.09% की बढ़त है।
बाजार आज दोपहर 1.15 बजे
दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त का रुख है। बीएसई सेंसेक्स इस समय 387 अंकों की तेजी के साथ 15,792 पर है। निफ्टी 109 की बढ़त के साथ 4,673 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.62% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.93% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.11% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। रियल्टी, आईटी, धातु, तेल-गैस और टीईसीके सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर सबसे तेज चल रहा है। यह 7.15% की बढ़त के साथ 208.25 रुपये पर है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डीएलएफ, इन्फोसिस, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में भी 4% से अधिक की तेजी है।
बाजार आज सुबह 10 बजे
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरूआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 15,405 से 83 अंक ऊपर 15,488 तक चला गया। निफ्टी भी तेजी के साथ 4,567 पर खुला। इस समय सेंसेक्स 196 अंक की मजबूती के साथ 15,601 पर है। निफ्टी ने 4,600 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया है। इस समय यह 57 अंक की बढ़त के साथ 4,621 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.73% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 2.03% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.48% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के एफएमसीजी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। रियल्टी, तेल-गैस, धातु और आईटी सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे तेज चल रहा है। यह करीब 4.5% की बढ़त के साथ 114.05 रुपये पर है। जयप्रकाश एसोसिएट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, डीएलएफ, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और टीसीएस में भी 2% से अधिक की तेजी है। (© www.ShareManthan.in, 04 नवंबर 2009)