असिन की आशुतोष को ना
Agency Wednesday, November 04, 2009 10:56 [IST]  

Asin मुंबई. अभी कुछ दिन पहले चर्चा थी कि असिन ने शाहरुख खान अभिनीत और फरहा खान निर्देशित फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। अब चर्चा है कि असिन ने आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ से भी इनकार कर दिया है। चिटगांव विद्रोह पर बनने वाली इस फिल्म में असिन को अभिषेक बच्चन के साथ साइन किया गया था, लेकिन डेट्स की समस्या को कारण बताते हुए उन्होंने फिल्म को करने से इनकार कर दिया। पता चला है कि वह फिल्म में अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं थीं और इसीलिए उन्होंने फिल्म से किनारा करना उचित समझा।



इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक, ‘असिन आशुतोष गोवारीकर के साथ काम करने को लेकर खासी उत्साहित थीं। लेकिन जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो उनका सारा उत्साह ठंडा पड़ गया। इसी के साथ उन्होंने फिल्म में काम न करने का फैसला कर लिया। हालांकि इनकार की वजह असिन ने डेट्स की समस्या बताई है, लेकिन हकीकत यही है कि उन्हें फिल्म में अपना किरदार प्रभावित नहीं कर सका है।’ कहते हैं कि अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ को मिली मिश्रित प्रतिक्रिया के बाद असिन पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही कोई फिल्म साइन करने का इरादा कर चुकी हैं। यह भी बताते हैं कि आशुतोष की पिछली फिल्म ‘वॉट्स योर राशि’ की असफलता ने भी उन्हें इनकार के लिए प्रेरित किया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: