मुंबई. लगभग एक दशक से परिदृश्य से गायब रहने वाली बांग्लादेशी गायिका रूना लैला ने ‘द बिग ग्रेट पंजाबी वेडिंग’ एल्बम से वापसी की है। पंजाबी और सिंधी मिश्रित आठ गीतों से भरे इस एल्बम के बाद रूना को लगता है कि वह भारत में नए सिरे से शुरुआत कर सकेंगी। गौरतलब है कि अस्सी के दशक में ‘दमादम मस्त कलंदर’ गीत से संगीत प्रेमियों पर छा जाने वाली रूना लैला ने समय-समय पर कई हिंदी फिल्में भी कीं। वह कहती हैं कि उनकी इच्छा जल्द से जल्द मुंबई में गीत रिकॉर्ड करने या कार्यक्रम देने की है।