
नई दिल्ली. सैटेलाइट चित्रों ने चीन के झूठ को एक बार फिर उजागर कर दिया है। खबरों के मुताबिक इन चित्रों से चीन द्वारा बह्मपुत्र नदी पर बांध बनाए जाने की पुष्टि होती है जिससे वह लगातार इनकार करता आ रहा है। विदेश सचिव निरुपमा राव ने बुधवार को बताया कि भारत ने इस मुद्दे को चीन के समक्ष कई बार उठाया है, लेकिन उसने हर बार इनकार किया है।
चीन ने झांगमु में मार्च में 116 मीटर ऊंचा बांध बनाने की परियोजना का उद्घाटन किया था। लेकिन पड़ोसी देश का कहना है किवह ब्रrापुत्र पर कोई बांध नहीं बना रहा है। इस बीच मिली खबरों में कहा गया है कि नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी (एनआरएसए) के सैटेलाइट द्वारा लिए गए ताजा चित्रों से पता चलता है कि झांगमु में बांध निर्माण कार्य जारी है। चित्र में झांगमु में मकान, निर्माण कार्य और ट्रकों की आवाजाही दिखाई देती है। यह चित्र इस मुद्दे पर गठित सचिवों की समिति को भी दिखाए गए हैं।
इस निर्माण से पानी के मामले में ब्रrापुत्र नदी पर आश्रित देश के पूर्वोत्तर राज्यों में जल संकट हो सकता है। भारत की इस चिंता को पिछले माह थाईलैंड में आसियान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीनी प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ की मुलाकात में भी उठाया गया था।
आतंकवाद का सफाया करे पाक
‘दक्षिण एशिया 2020’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा कि तालिबान और अलकायदा का फिर से सिर उठाना वास्तविक खतरा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इन आतंकी संगठनों का सिर कुचलने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए।
संबंधित खबरें
* भारत से मधुर रिश्तों में बाधक दलाई लामा : चीन
* चीन ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान छेड़ा
* आतंकवाद के खिलाफ चीन का ‘स्ट्राइक हार्ड’
* चीन का आरोप, दलाईलामा बिगाड़ रहे हैं भारत-चीन संबंध
* चीन के सामान का बहिष्कार करेगी शिव सेना हिंदोस्तान
* चीन ने फिर जारी किया कश्मीरी के लिए अलग वीजा
* चीन सरकार ने कराई कृत्रिम बर्फबारी
* चीन के दबाव में बांग्लादेश ने तिब्बत पर प्रदर्शनी रोकी
* चीन के अच्छे संकेतों से क्रूड ऑयल 78 डॉलर पर