Latest News
जेएसडब्लू स्टील के उत्पादन में 34% की बढ़ोतरी
ShareManthan.in Wednesday, November 04, 2009 11:42 [IST]  

अक्टूबर 2009 में जेएसडब्लू स्टील ने 4.53 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया है। यदि साल-दर-साल के आधार पर देखें, तो अक्टूबर 2008 के 3.38 लाख टन की तुलना में यह 34% अधिक है। कंपनी ने इस दौरान 2.96 लाख टन फ्लैट रोल्ड प्रॉडक्ट का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसका उत्पादन 2.48 लाख टन रहा था। अक्टूबर 2009 में कंपनी ने 0.75 लाख टन लांग रोल्ड प्रॉडक्ट का उत्पादन किया है। पिछले साल की समान अवधि में इसका उत्पादन 0.30 लाख टन रहा था।

शेयर बाजार में आज के कारोबार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर में हल्की कमजोरी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.28 बजे कंपनी का शेयर 0.10% की हल्की कमजोरी के साथ 680 रुपये पर है। कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 680.65 रुपये पर बंद हुआ था। (© www.ShareManthan.in, 04 नवंबर 2009)

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: