इंजेक्शन के सहारे शूटिंग
Agency Wednesday, November 04, 2009 11:54 [IST]  

tummile008_jpg_800_01

मुंबई. इमरान हाशमी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘तुम मिले’ के बाढ़ से जुड़े दृश्यों के लिए सोहा अली खान को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें लगभग दो माह तक 16 से 18 घंटे पानी में शूटिंग की। इस बारे में सोहा बताती हैं, ‘मुझसे कहा गया था कि बाढ़ के दृश्य पैदा करने के लिए लगाए गए सेट का पानी हर रोज बदला जाएगा, लेकिन मैंने किसी को भी उसे साफ करते नहीं देखा। मुझे तो लग रहा था कि दिन बीतने के साथ ही पानी और भी गंदा होता जा रहा है।’

स्थिति थोड़ी विकट इसलिए भी हो गई, क्योंकि इमरान-सोहा के साथ यूनिट से जुड़े 40 अन्य लोग भी इसी पानी में मौजूद रहते थे। सोहा आगे बताती हैं, ‘फिल्म के निर्देशक कुणाल देशमुख ने पूरी यूनिट को सख्त निर्देश दे रखे थे कि कोई भी व्यक्ति पानी में न तो थूकेगा और न ही किसी अन्य तरह की गंदगी फैलाएगा। हालांकि इमरान को मैंने दो बार खुद पानी में थूकते देखा। मैं बीमार न पड़ जाऊं इसके लिए मैंने कई बार इंजेक्शन लगवाए, तब कहीं जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी कर सकी।’ हालांकि इमरान के मजाकिया स्वभाव ने स्थिति को तनावपूर्ण होने से बचाए रखा। इस संदर्भ में वह कहती हैं, ‘यह अच्छी बात है कि मैं और इमरान एक ही तरह से सोचते हैं, इसलिए अपनी स्थितियों पर हम साथ-साथ हंसते थे।’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: