सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज (अब महिंद्रा सत्यम) को आउटसोर्सिंग ठेका मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह सत्यम का शेयर 6% उछल कर 104.90 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में थोड़ी कमी आयी है और सुबर 11.50 बजे इसका शेयर 3.64% की मजबूती के साथ 102.55 रुपये पर है। कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 98.95 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने बीएसई को कल बाजार बंद होने के बाद सूचित किया था कि उसको स्वीडेन की सैन्य विमान बनाने वाली कंपनी सैब से करीब 40 करोड़ डॉलर का आउटसोर्सिंग ठेका मिला है। (© www.ShareManthan.in, 04 नवंबर 2009)