जर्मनी. एक बोद्ध बैंक के लुटेरे ने जर्मनी के कोर्ट से उसे एक बिल्ली से मिलने देने की अपील की है| उसका कहना है की वो बिल्ली उसकी मान का पुनर्जन्म है| बहरहाल कोर्ट ने उसकी इस बेतुकी अपील को खारिज कर दिया है|
46 साल के पीटर कोनिग जर्मनी के एक जेल में डकैती करने के जुर्म में पांच साल की सजा काट रहे है| पीटर ने कोर्ट से ये दरख्वास्त की थी की उसे उसकी जिसेला नाम की बिल्ली से मिलने दिया जाए क्यूंकि वो उसकी मरी हुई माँ है|
बोद्ध धर्म में ये मान्यता है कि उनके मरे हुए करीबी रिश्तेदार किसी जानवर के रूप में उनके पास वापस आते हैं| पीटर ने ये दलील देते हुए कोर्ट से मांग की थी कि जिस तरह उसकी माँ उसका ख्याल रखती थी उई तरह जिसेला भी उसका ध्यान रखती है| जैसे और कैदियों को उनके परिवार जनों से मिलने कि इजाजत है उसी तरह पीटर को जिसेला से मिलने दिया जाए|
पीटर कि इस दरख्वास्त को कोर्ट ने ये कहकर खारिज कर दिया है कि पीटर अभी तक ये साबित नहीं कर पाया है कि जिसेला उसकी माँ का पुनर्जन्म है| हालाँकि कोर्ट ने उसे बिल्ली को चिट्ठियां लिखने कि इजाजत दी है|