जल्द ही ऑनर किलिंग्स पर फिल्म
Agency Wednesday, November 04, 2009 12:36 [IST]  

Honour Killingलन्दन. निर्देशक अवतार भोगल जल्दी ही ब्रिटेन परिवार की इज़्ज़त बचाने के खातिर होने वाले तथाकथित हत्यायों पर आधारित हैं। इस फिल्म का नाम भी ऑनर किलिंग्स रखा गया हैं। इस फिल्म में भारत,पाकिस्तान और ब्रिटेन के कलाकार अभिनय करेंगें।

इस फिल्म की पूरी शूटिंग ब्रिटेन में ही की जायेगी और यह हिंदी के अलावा अंग्रेजी और पंजाबी में भी बनाई जा रही हैं। पंजाबी फिल्म का नाम रब्बा माफ़ करे हैं। अवतार भोगल इससे पहले आज की औरत और जख्मी औरत जैस फिल्में बना चुके हैं।फिल्म की जानकारी देत हुए उन्होंने बताया की ऑनर किलिंग्स एक सिख लड़के और मुस्लमान लड़की की प्रेम कहानी हैं। वे कहते हैं की ब्रिटेन में रहने वाले एशियाई मूल के लोग इस बात को पसंद नहीं करते की उनके बच्चे खासकर लड़कियां,अपनी पसंद का जीवनसाथी ढूंढे। अगर कोई ऐसा करता हैं तो वे अपने परिवार के तथाकथित इज़्ज़त बचाने के लिए उनकी हत्या कर देते हैं। उन्हों ने बताया की इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा उन्हें अखबारों में इस तरह हो रही हत्याओं के बार में पढ़ कर मिली।

इस फिल्म में भारत की तरफ से मुख्य भूमिका गुलशन ग्रोवर,प्रेम चोपडा और टॉम आल्टर निभा रहे हैं,जबकि अन्य कलाकारों में पाकिस्तानी अभिनेता जावेद शेख,अभिनेत्री जरा शेख,ब्रिटिश अभिनेता संदीप सिंह और सिंडी सिद्धू प्रमुख हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: