लीमा। पेरू के एक वैज्ञानिक ने अपने देश से एंडियन ग्लेशियरों के पिघलने की गति कम करने के लिए उन पत्थरों और भूमि की सफेद करने के लिए कहा है जो बर्फ के पिघलने की वजह से सामने आ रहे हैं।
एडुआडरे गोल्ड नामक इस वैज्ञानिक का कहना है कि सफेदी करने के बाद ये पत्थर और भूमि कम ऊर्जा शोषित करेंगे और इससे ग्लेशियरों के पिघलने की गति भी धीमी हो जाएगी।
पेरू के एक गैर सरकारी संगठन ग्लेशियर्स के अध्यक्ष एदुआर्दो गोल्ड ने जलवायु परिवर्तन पर देश के एक संसदीय आयोग के समक्ष यह बात कही। विश्व बैंक ने गोल्ड के इस विचार पर अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के बारे में उनका संस्थान अन्य परियोजनाओं पर भी विचार कर रहा है।
गोल्ड का कहना है कि पत्थरों और भूमि से अधिक उर्जा शोषित होती है, जिससे ग्लेशियर भी तेजी से पिघलते हैं। अगर इन्हें सफेद रंग में रंग दिया जाए तो स्थिति में सुधार हो सकता है।