जनता की खून पसीने की कमाई ऐसे हमारे नेता उड़ाते हैं, इसका ताजा उदाहरण पुडुचेरी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री वेठिलिंगम व 5 मंत्रियों ने 36 लाख रुपये अपने मेहमानों की चाय-पानी में ही खर्च कर दिए। इसे खर्च करने में कई साल नहीं, बस आठ महीने ही लगे। नेताओं का यह सच सूचना के अधिकार कानून के तहज मांगी गई जानकारी में सामने आया है।
खर्च करने वाले में सबसे पहला स्थान जनकल्याण मंत्री एम. कंदासामी खर्च का है। उन्होंने चाय, नाश्ते और खाने-पीने के सामान पर 10 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए। मुख्यमंत्री थोड़ा पीछे रहे। उन्होंने इस मद में कुल 9 लाख 86 हजार रुपये खर्च किए।
वहीं होम मिनिस्टर ई. वल्साराज ने तो एक ही दिन में 60 हजार रुपये की मिठाई लोगों को खिला दी। स्वास्थ्य मंत्री ने तीन महीने में अंदर 2 लाख 4 हजार खर्च कर डाले। इन सबका टोटल किया जाए इन सबने मिलकर सितंबर, 2008 से अप्रैल, 2009 के बीच 36 लाख 84 हजार उड़ा दिए गए।