वाशिंगटन। अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोग अगर स्वाइन फ्लू से संक्रमित हों तो उनकी मृत्यु की आशंका अधिक होती है। हालांकि एच1एन1 वायरस का संक्रमण अब भी युवाओं में अधिक होता है।
कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य विभाग के शोधकर्ताओं का कहना है कि राज्य में 17 अप्रैल से 22 अगस्त के बीच स्वाइन फ्लू के 1,088 मामले आए जिनमें से 11 फीसदी की मौत हो गई।
एच1एन1 वायरस का संक्रमण नवजात शिशुओं को होने की आशंका अधिक होती है लेकिन इस बीमारी बुजुर्गों की मृत्यु दर अधिक है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में बताया है कि स्वाइन फ्लू के कुल 1,088 मामलों में से जिन 11 फीसदी लोगों की मृत्यु हुई, उनमें 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रतिशत 18 से 20 था।
अध्ययन में यह भी कहा गया है कि कैलिफोर्निया में स्वाइन फ्लू के फैलने के बाद से शुरूआती 16 सप्ताह में, 18 साल से कम उम्र के किशोरों की इस बीमारी से मरने की दर सात फीसदी रही।
इस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले कुल मरीजों में से आधे से अधिक मरीज और अमेरिका में इस बीमारी से मरने वालों की करीब एक चौथाई संख्या लगभग 25 साल के युवाओं की थी।
संबंधित खबरें
* स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध भर्ती
* स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया
* स्वाइन फ्लू के चार संदिग्ध भर्ती
* एसएमएस स्कूल की बच्ची को स्वाइन फ्लू
* मार्च-अप्रैल तक स्वाइन फ्लू के टीके : आजाद
* पुणे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब 97 हुई
* पुणे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब 97 हुई