चेन्नई. भारतीय समुद्री सीमा में घुस रहे श्रीलंका के दस मछुआरों को तट रक्षक अधिकारियों ने कल देर रात धर दबोचा। पुलिस सूत्नों ने बताया कि श्रीलंका के मछुआरे मंगलवार रात नागापटटीनम तट के पास पूर्वी इलाके में मछली पकड़ रहे थे कि इसी बीच तटरक्षक अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें चेन्नई की पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार मछुआरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।