फिरोजाबाद. फिल्मी कलाकर राज्य सभा सांसद जया बच्चन ने यहाँ की जनसभा में कहा- मै उत्तर प्रदेश की बहू तो हूँ ही समाजवादी पार्टी परिवार की मै पहली बहू हूँ और डिम्पल दूसरी बहू है। घर परिवार को एक जुट करके चलाने की जिम्मेदारी बहू की होती है घर परिवार को सहयोग करने के लिये डिम्पल यादव को विजयी बनाना है।
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस की रैली व रोड शो के जबाव मे अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुये डिम्पल यादव के समर्थन में विशाल जनसभा की जिसमें अमर सिंह,जयाप्रदा,जया बच्चन एवं संजय दत्त को देखने भारी भीड़ उमड़ी। सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव ने जनसभा का अभिवादन करते हुए कहा सपा को इस संघर्ष मे आप लोग मजबूत करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ,आपकी अपेक्षा पर खरी उतरूगी क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिये समर्पित रहूंगी ।विश्वास है आप लोग अपनी बेटी,बहू अथवा भाभी का पूरा समर्थन करेगे ।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने कांग्रेस और बसपा पर तीखे प्रहार किये। मंच से मायावती को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो मुझे गिरतार करके दिखाये या मेरे घर में आग लगाकर दिखाये मुझ पर झूठे मुकद्ते लगाये जा रहे है उन्होने जन समूह को सावधान करते हुए कहा कि बीएसपी कांग्रेस को जिताने का काम भी कर सकती है। उन्होने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश के पिछडेपन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केन्द्र में केवल अटल बिहारी बाजपेयी के शासन काल को छोडकर बाकी वर्षो तक केन्द्र में कांग्रेस की सत्ता रही है। तब कांग्रेस को उत्तर प्रदेश के विकास की चिन्ता नहीं हुयी थी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरर प्रदेश के विकास के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनो ही दोषी है। सपा को दोनो से ही लड़ना है। यह सरकारे गरीबो और अमीरो की खाई को बढा रही है जिस खाई को सपा पाटने का काम कर सकती है। रामपुर की सांसद फिल्मी अभिनेत्री जयाप्रदा ने राजबब्बर को आडे हाथ लेते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जिसे उगंली पकड़कर राजनीति करना सिखाया वही आज उनकी पुत्र बधु के समाने चुनाव लड रहा है। उन्हे चुनाव से हट जाना चाहिए। सपा ही गरीब किसानो की पार्टी है। बसपा ने गरीब किसानो की उपेक्षा कर रीढ की हड्डी ही तोड़ दी है।