दिन में तो आपने कई बार इन्द्रधनुष निकलते देखा होगा, पर अगर यही नज़ारा रात को दिखाई दे जाए तो सहसा विश्वास करना थोडा मुश्किल हो जाता है | ऐसा ही कुछ हुआ नॉर्थ यार्क शायर के रिचमंड में जहाँ रात को इन्द्रधनुष निकलने का वाक्या सामने आया|
लोगो के आश्चर्य का उस वक़्त ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने रात को इन्द्रधनुष देखा| प्रकृति के कुछ सबसे दुर्लभ नज़ारों में से एक, नॉर्थ यार्क शायर के रिचमंड मे ली गई इस तस्वीर मे, रात के वक़्त निकला इन्द्रधनुष साफ दिखाई दे रहा है| इस तस्वीर को कैमरे मे कैद किया फोटोग्राफर क्रिस वाकर ने, जो एक शाम हल्के तूफान के बीच घर लौट रहे थे| बतौर क्रिस, 'घर वापस आते वक़्त मुझे आसमान मे ये अनोखा नज़ारा दिखाई दिया'|
कम दिखते हैं ऐसे नज़ारे
ऐसे नज़ारे काफी दुर्लभ होते हैं, लकिन जब चंद्रमा आकाश में 42 डिग्री की ऊँचाई पर हो और उसके विपरीत हल्की बारिश के साथ असमान मे अगर अँधेरा छाया हो तो ऐसे दृश्य दिखाई दे जाते हैं| ऐसे इन्द्रधनुष झरनों के पास अधिक दिखाई देते हैं|