International
विएतनाम में तूफान, बाढ़ से 40 की मौत
Agency Wednesday, November 04, 2009 13:48 [IST]  

हनोई। विएतनाम में बाढ़ और तूफान के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लापता हैं।



आपदा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया ‍कि ज्यादातर लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने खास तौर पर फु येन, बिन्ह दिन्ह बौर जिया लाई प्रांत में असर दिखाया है। अधिकारी ने बताया कि आपदा जनित कारणों से 59 लोगों के घायल होने की खबर है।



अधिकारी ने बताया कि इसके पहले चार लोगों के मरने और दो के गुमशुदा होने की जानकारी मिली थी। विएतनाम के तटीय इलाकों से, तूफान के पहले कम से कम 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था, लेकिन बहुत से लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: