International
फिजी के कदम के बाद प्रशांत क्षेत्र में कूटनीतिक तनाव
Agency Wednesday, November 04, 2009 13:53 [IST]  

वेलिंग्टन। फिजी की सैनिक सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ राजनयिकों को बुधवार को निष्कासित करने के बाद पड़ोसी देशों से फिजी के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।



समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक न्यूजीलैंड के विदेशमंत्री मरे मैकुली ने कहा कि उनकी सरकार फिजी के राजनयिकों को भी निष्कासित करने पर विचार कर रही है। उन्होंने पिछले तीन वर्षो से सैनिक शासन के अधीन द्वीपीय राष्ट्र फिजी की यात्रा के प्रति न्यूजीलैंड के नागरिकों को चेतावनी दी।



मैकुली ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा कि सभ्य रिश्तों को कठिन बनाने की दिशा में फिजी का यह एक और कदम है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ ने कहा कि फिजी के इस कदम से उसके और अलग-थलग पड़ने का खतरा है, जो ब्रिटिश राष्ट्रमंडल और 16 सदस्यीय प्रशांत द्वीपीय फोरम से पहले ही निष्कासित है।



उल्लेखनीय है कि फिजी के सैनिक शासक वोर्के बेनीमरामा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ राजनयिकों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: