Latest News
न्यूक्लियस ने ब्राजील की कंपनी के साथ किया करार
ShareManthan.in Wednesday, November 04, 2009 14:10 [IST]  

बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को सॉफ्टवेयर समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने ब्राजील की कंपनी सीनियर सॉल्युशंस के साथ पार्टनरशिप किया है। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि उसने उसने लैटिन अमेरिका में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। कंपनी ने ब्राजील की कंपनी सीनियर सॉल्युशंस के साथ रणनीतिक चैनल पार्टनरशिप किया है। यह कंपनी द्वारा लैटिन अमेरिका में किया गया इस तरह का तीसरा चैनल गठबंधन है।

शेयर बाजार में आज के कारोबार में न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स के शेयर में मजबूती दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 1.57 बजे कंपनी का शेयर 1.3% की मजबूती के साथ 101.40 रुपये पर है। कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 100.10 रुपये पर बंद हुआ था। (© www.ShareManthan.in, 04 नवंबर 2009)



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: