मुंबई. मुंबई फिल्म महोत्सव में आज थाई-अमेरिकन फिल्म बिटर स्वीट को दिखाया गया,इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री मॉमी नाकप्रसाइट भी मौजूद थी। बिटर स्वीट एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की नायिका मॉमी नाकप्रसाइट पहली बार भारत आई थी और प्रस्तुत है उनसें हुई बातचीत के कुछ अंश-
बिटर स्वीट्स में अभिनया करते समय आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद आया, सबसे मुश्किल कौन सा हिस्सा लगा?
मुझे पूरी फिल्म करने में बहुत आन्नद आया, यह एक ऐसे विदेशी की कहानी है जो थाई संस्कृति का अनुभव लेता है और आन्नद प्राप्त करता है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे करने का मुझे भरपूर लुत्फ आया।
फिल्म का वह स्केन कौन सा था जिसे करने में आपकों सबसे ज्यादा आन्नद आया?
फिल्म के अंतिम भाग में जब हर कोई थाईलैंड का पारपंरिक महोत्सव लॉय राथोंग मनाते हुए पानी में लॉय राथोंग लैंम्प को जला रहा है।यह एक बेहद सुंदर द्रश्य था ।
क्या आपको अंग्रेजी भाषा को आप बेहद आसानी से बोल लेती है?
अरे नहीं, ऐसा नहीं है, और मैं बहुत अभ्यास करती हूं, लेकिन मुझे लगता है यह कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है अगर इसको सीखने के लिए समय दिया जाए और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करती हूं। इंटरनेशल फिल्मों में काम करने के लिए अंग्रेजी भाषा पर पकड़ का होना बेहद बेहद जरुरी है।
मुंबई फिल्म महोत्सव में आपकी फिल्म का प्रिमयर हुआ है, आप इस महोत्सव में भाग लेकर कैसा अनुभव रहीं है?
मैं बहुत रोमांचित हूं, सबसे पहली बात इस महोत्सव का हिस्सा होना अपने आप में खास बात है और दूसरी बात मैं भारत भ्रमण के बारें में हमेशा सोचती थी।
भारत आकर आपको कैसा लगा?
भारतीय दर्शकों से मिलना, यहां लोग फिल्मों से बेहद प्यार करते हैं । मेरे लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है जिसकी मदद से एक अभिनेत्री के रुप में मैं अपने आपको और अधिक बेहतर बना सकूंगी।
और मुंबई को लेकर आप की क्या सोच है?
मुंबई को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं, बॉलीवुड का कंेद्र होने से यह अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। मैं यहां शॉपिंग, भ्रमण, खाना खाने और अगर मौका मिले तो बॉलीवुड की एक डांसिग क्लास भी अटेंड करना पसंद करुगीं।
पिछले माहबैंकाक फिल्म महोत्सव में आपने बॉलीवुड फिल्म के गाने पर डांस करने का अनुभव कैसा रहा था?
बैंकाक में आयोजित बॉलीवुड फिल्म महोत्सव में साड़ी पहनना और बॉलीवुड फिल्म पर डांस करना एक रोमांचक अनुभव रहा था लेकिन इसके लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। इसके साथ ही सुपरस्टॉर रियलिटी शो में भी बॉलीवुड डांस किया था। मुझे यह जानकर खुशी होती है कि बहुत से लोगों को मेरा डांस पसंद आया था।
बॉलीवुड की कोई ऐसी फिल्म जो आपकों बेहद पसंद हो?
मैंने कुछ बॉलीवुड की फिल्में देखी है लेकिन मैं अभी किसी का नाम याद नहीं कर पा रहीं हूं। और यदि मुझे बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने का अवसर मिलता है तो मैं ऐसा जरूर करूंगी।
उभरते हुई युवा अभिनेत्रियों को क्या संदेश देना चाहेगी?
सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपको क्या चाहिए? और इसके बाद इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। और सबसे खास बात इस व्यवसाय में सीखनें की आदत कभी खत्म नहीं होती है?