वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना उपग्रहों के बीच संभावित टक्कर का विश्लेषण करने के लिए पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहे विभिन्न देशों के करीब 800 उपग्रहों की चाल पर प्रतिदिन आधार पर नजर रख रही है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को रूसी सेना के एक बेकार दूरसंचार उपग्रह और अमरीकी वाणिज्यिक कंपनी इरीडियम के बीच हुई टक्कर के बाद अमेरिकी वायुसेना उपग्रहों के बीच संभावित टक्कर की भविष्यवाणी करने की अपनी क्षमता में लगातार बढोतरी कर रही है।
अमेरिका के सामरिक कमान के कमांडर जनरल केविन चिल्टन ने ओमाहा स्थित अंतरक्षित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान उपग्रहों के बीच टक्कर को उपग्रह उद्योग में प्रारंभिक घटना करार देते हुए कहा कि इस घटना ने पहले की उस अवधारणा को बदल दिया है जिसमें कहा जाता था कि अंतरिक्ष इतना विशाल है कि उसमें चक्कर लगा रहे उपग्रहों के टकराने की संभावना बहुत कम है।
उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी विश्लेषण कर अंतरिक्ष में उपग्रहों के बीच टक्कर की संभावना का पता लगाना चाहते थे लेकिन इसमें संसाधनों की कमी आडे़ आ रही थी। रूसी और अमेरिकी उपग्रहों के बीच टक्कर के पहले तक वे एक दिन में 100 से कम उपग्रहों की चाल पर नजर रख रहे थे।
जनरल चिल्टन ने कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि उपग्रहों के बीच एक टक्कर ने इस कार्य के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी। उन्होंने कहा कि उस एक टक्कर ने उन अमेरिकी उपग्रहों को ऐसे टक्करों से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह कर दिया है जिनका प्रयोग सैन्य और असैन्य कार्यो के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी वायुसेना वर्तमान समय में अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहे 20 हजार उपग्रहों और अन्य सामग्रियों की चाल पर नजर रख रही है। कुछ वर्षो पहले तक इनकी संख्या करीब 14 हजार के करीब थी।
अमेरिकी के ज्वाइंट फंक्शनल कंपोनेंट कमांड फार स्पेस के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल लैरी जेम्स ने कहा कि .अब हमारा लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक करीब 13 सौ सक्रिय उपग्रहों का मोटे तौर पर संयुक्त निर्धारण कर यह सूचना प्रयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराना है।
संबंधित खबरें
* यूरोपीय अंतरिक्ष वेधशाला ने बाह्य सौरमंडल में खोजे 32 नए ग्रह
* चीन अब अंतरिक्ष को भी बनाएगा सैन्य अड्डा
* तो..अंतरिक्ष में मनाएंगे हनीमून
* अब बाह्य अंतरिक्ष में खोज अभियान की तैयारी
* बीएसपी ने लगाई अब अंतरिक्ष की ओर छलांग
* अंतरिक्ष में फसल उगाने की तैयारी
* धरती पर लौटा अंतरिक्ष सैलानी
* पुरस्कार से अंतरिक्ष की खुशियां आसमां पर
* इसरो का मानव मिशन: रूसी अंतरिक्ष यान की दरकार
* करोड़पति जोकर अंतरिक्ष रवाना
* गुब्बारे से अंतरिक्ष यात्रा
* अंतरिक्ष में भारत:20 मिनट में 7 सैटेलाइट
* अंतरिक्ष में सामान्य है ब्लैक होल की घटनाएं
* अंतरिक्ष में सीढ़ी, सफर होगा आसान
* आज लौटेगा अंतरिक्ष यान डिस्कवरी
* ओह माई गॉड...अंतरिक्ष
* अंतरिक्ष जाकर लौटा असम का ‘गमोसा’
* छठी से जानेंगे अंतरिक्ष रहस्य
* देखिए अंतरिक्ष के विहंगम दृश्य
* रूस ने अंतरिक्ष में भेजे छह विदेशी उपग्रह
* सुदूर अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे
* अंतरिक्ष यात्री बनने की थी तमन्ना
* अंतरिक्ष यान एंडेवर का सफल प्रक्षेपण
* अंतरिक्ष यान एंडेवर का सफल प्रक्षेपण
* बिजली ने रोकी अंतरिक्ष की उड़ान
* अंतरिक्ष में सबसे पुराने कार्बन की खोज
* अंतरिक्ष विज्ञानः वापस चांद पर चलें
* अंतरिक्ष प्राणियों की अभिनव कल्पना
* इसरो ने 20 मिनट में छोड़े ओशनसेट-2 सहित सात उपग्रह
* रूस भेजेगा दो ट्रांसमीटर उपग्रह
* भारत की रक्षा को तौनात होंगे सात उपग्रह
* रूस ने अंतरिक्ष में भेजे छह विदेशी उपग्रह
* जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण, अब अंधेर में भी होगी निगरानी
* सीमा पर चौबीस घंटे नजर रखेगा खास तरह का जासूसी उपग्रह
* नियम बनाओ,टकरा रहे हैं उपग्रह
* अंतरिक्ष में टकराए अमेरिका और रूस के दो निजी उपग्रह
* सैटेलाइट रोकेगा नहरी पानी की चोरी
* यूएसओ फंड से सैटेलाइट ब्रॉडबैंड लांच करने की तैयारी
* नक्सलियों पर सैटेलाइट से खुफिया नजर