बलगेरिया. 11 साल की एक लड़की ने दुनिया की सबसे छोटी माँ बन गई है| ताज्जुब की बात ये है की उसने अपनी बेटी को जन्म उसी की शादी के दिन दिया|
बलगेरिया के सिल्वेन की रहने वाली कोर्देज़ा ज्हेल्याज्कोवा उस समय अपने शादी के जोड़े में ही थी जब उसे प्रसव के लिए अस्पताल ले जाया गया| उसने छेह पाउंड की स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है|
शान से अपनी बेटी को दिखाते हुए उसने मीडिया को बताया -- अब मैं किसी और खिलोने से नहीं खेलूंगी| मेरे पास अब मेरा नया खिलौना है|
कोर्देज़ा 11 साल की होने के बाद कुछ ही हफ्तों में प्रेग्नेंट हो गई थी| वैलेता नामक बेटी को जन्म देने के बाद कोर्देज़ा वापस चर्च पहुंची जहाँ उसने अपने 19 साल के दूल्हे जेलिअज़्को से शादी रचाई|
कोर्देज़ा ने कहा -- माँ बनाने का एहसास वाकई अद्भुत है| मैं पहले अपने गुड्डे गुडियों से खेलती थी, पर अब मेरे पास नया खिलौना है खेलने के लिए| ये बहुत खूबसूरत है| अब मैं स्कूल भी नहीं जाउंगी| आखिर अब मैं एक माँ हूँ, मुझे इसकी देखभाल करनी है|
जेलिअज़्को और कोर्देज़ा खेल के मैदान में मिले थे जब जेलिअज़्को ने उसे गुंडों से बचाया था| बहरहाल, 19 वर्षीय पिता अब नाबालिग़ से सम्बन्ध बनाने के लिए छेह साल के लिए जेल भेज दिया गया है|
जेलिअज़्को ने डरते हुए कहा की हम बच्चा नहीं चाहते थे| जब मैं उससे मिला तो मुझे लगा वो 15 की है| मुझे नहीं मालूम था की वो 11 साल की है|
बलगेरिया में शादी करने की उम्र 14 साल है|