शिक्षक ने छात्रा के कपड़े उतरवा कर जबरन फोटो लिए
कन्नौज. शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते हो शर्मसार करते हुए एक निजी स्कूल के शिक्षक ने एक शिक्षक पर 10 साल की एक छात्रा के जबरन कपड़े उतार का मोबाइल से तस्वीरें खीचने का आरोप हैं।
जिले की महमूदपुर पैठ गाँव में स्वामी हरिहर मिडिल स्कूल के ४० वर्षीय शिक्षक राजेश शुक्ला पर आरोप है उसने उक्त छात्रा के साथ इस घटना को अंजाम दिया। स्थानीय थाना प्रभारी एफ.ए.पुंढीर ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने मंगलवार रात आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके आधार पर फरार चल रहे टीचर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में स्कूल के दूसरे टीचरों से भी पूछताछ की गई है।
पुलिस ने बताया की टीचर ने सिलेबस के बारे में समझाने के लिए उसे खाली हो क्लास में बुलाया और छेड़खानी शुरू कर दी।उसके बाद जबरदस्ती उसके कपडे उतरवा कर मोलिस से तस्वीरें खींची। साथ ही छात्रा को मुह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की हिदायत दी स्कूल प्रबधन ने कहा हैं की वह आरोपी राजेश शुक्ल के खिलाफ सख्त करवाई करेंगी। बुधवार को सुबह छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के बहार जमकर हंगामा किया।










