Latest News
सुजलॉन एनर्जी में गिरावट जारी
ShareManthan.in Wednesday, November 04, 2009 15:11 [IST]  

खराब तिमाही नतीजे आने के बाद से शेयर बाजार में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कमजोरी का रुख कायम है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 7.64% गिर कर 53.80 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी कमजोरी में कमी आयी है और दोपहर 2.36 बजे इसका शेयर 5.58% की कमजोरी के साथ 55 रुपये पर है। कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 12.9% की कमजोरी के साथ 58.25 रुपये पर बंद हुआ था।

31 अक्टूबर 2009 को घोषित नतीजों में सुजलॉन एनर्जी ने बताया था कि जुलाई-सितंबर तिमाही 2009 में उसका कंसोलिडेटेड शुद्घ घाटा 355.52 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध घाटा 22.84 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कंपनी की कुल आय जुलाई-सितंबर 2008 के 7022.05 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर जुलाई-सितंबर 2009 में 4855.47 करोड़ रुपये हो गयी। (© www.ShareManthan.in, 04 नवंबर 2009)

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: