इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर वजिरिस्तान में फैले आतंकवाद में भारतीय हाथ होने की बात दोहराते हुए कहा है कि वह भारत सरकार को इसके सबूत सौंपेगा। पाक ने दोहराया है कि दक्षिण वजीरिस्तान में भारतीय हथियार, बम और दवाईंया मिली हैं जो की ये साबित करता है कि वहां फैले आतंकवाद को भारत समर्थन दे रहा है।
पाकिस्तान के विदेश विभाग के अधिकारी द्वारा दिए गए इस बयान के अनुसार दक्षिण वजीरिस्तान में भारत तालिबान की मदद कर रहा है और इसके सबूत पाकिस्तान के पास मौजूद हैं। पाक टीवी चैनल जीओ न्यूज को दिए इस बयान में पाक अधिकारी अब्दुल बासित खान ने कहा है कि पाकिस्तान ने इन सबूतों की अच्छे से जांच पड़ताल कर ली है। पाकिस्तान की ओर से हांलाकि ये सबूत अभी भारत को सौंपे जाना बाकी है।
मंगलवार को भारत के विदेशमंत्री एस एम कृष्णा ने इस बात से साफ कहा था कि बलुचिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है उसमें किसी भी तरह से भारत का हाथ नहीं है। कष्णा ने साफ कहा था कि पड़ोसी देश में फैले तालिबान से भारत का कोई संबंध नहीं है और ये केवल पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है।
वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अथर अब्बास ने ये आरोप लगाया है कि इस्लामबाद के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि भारत वजीरिस्तान में फैल रहे तालिबानी आतंक की सहायता कर रहा है उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को जल्दी ही उठाएगा।
संबंधित खबरें
* बलूचिस्तान में भारतीय भूमिका के सबूत नहीं: हिलेरी
* पाक ने किया बलूचिस्तान में भारत का हाथ होने का दावा
* बलूचिस्तान में आंतक के लिए भारत जिम्मेदार नहीं : प्रधानमंत्री
* बलूचिस्तान को भीख नहीं अपना हक चाहिए - मीर असीम कुर्द
* बलूचिस्तान में भारत की भूमिका के सबूत नहीं
* बलूचिस्तान हिंसा में भारत का हाथ नहीं