स्टाकहोम। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल आजकल इंजीनियरिंग और बिजनेस स्कूलों से पढ़ाई करके निकलने वाले ग्रेजुएट छात्रों की सबसे पसंदीदा कंपनी बन गई है। उसके बाद सबसे ज्यादा लोग माइक्रोसॉफ्ट में काम करना चाहते हैं। गूगल को 'मोस्ट अट्रेक्टिव एम्प्लायर' का खिताब दिया गया है। ग्लोबल एम्प्लायर ब्रांडिंग कंपनी यूनिवर्सम ने 50 बिजनेस और इंजीनियरिंग कंपनियों पर दो सर्वे किए और दोनों में गूगल नंबर वन रही।
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की दूसरी पसंदीदा कंपनी माइक्रोसॉफ्ट है। सर्वे में कहा गया है कि गूगल का नंबर वन होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। गूगल एक ऐसा ब्रांड है, जिसके साथ दुनियाभर के छात्र अपना नाम जोड़ना चाहते हैं। एक सर्वे में बिजनेस और दूसरे में इंजीनियरिंग छात्रों से उनकी पसंद पूछी गई थी। बी-स्कूलों के छात्र गूगल के बाद प्राइसवाटरहाउस में काम करना पसंद करते हैं।
बिजनेस के लिए माइक्रोसॉफ्ट तीसरी पसंद है। काम करने के लिहाज से ये छात्र गोल्मैन सैक्स को चौथे, अर्नस्ट एंड यंग को पांचवे, प्रॉक्टर एंड गैंबल को छठे, जेपी मॉर्गन को सातवें, केपीएमजी को आठवें, मैंकेंजी को नवें और डेलॉयट को दसवें स्थान पर रखते हैं। यूनिवर्सम ने सर्वे के बारे में कहा कि उन 50 कंपनियों को शामिल किया जो वर्तमान और भविष्य दोनों को ही प्रतिभाओं को ध्यान में रखकर नियुक्तियां करती हैं।
इन कंपनियों को असाधारण प्रतिभाओं की खासी समझ है। बिजनेस छात्रों ने सॉफ्ट ड्रिंक की प्रमुख कंपनी कोकाकोला को 13वें और सिटी ग्रुप को 21वें स्थान पर रखा है। इन सर्वे में दुनियाभर के करीब 120000 छात्रों को शामिल किया गया।
संबंधित खबरें
* दुनियाभर के बिजनेस ग्रेजुएट गूगल की सर्च में
* नोकिया यूजर्स के लिए गूगल ने पेश की वॉयस सर्च सेवा
* गूगल वॉइस मेल सेवा अब सभी के लिए
* गूगल के लोगो में गांधी, ताजमहल और बिग बी
* अरुणाचलप्रदेश को लेकर गूगल के तीन नक्शे
* गूगल पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
* गूगल बस निकली इंटरनेट सिखाने