मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कहा हैं की कांग्रेस-एनसीपी गटबंधन जल्द से जल्द सरकार का गठन कर लें। राज्यपाल द्वारा जारी इस बयान के बाद अशोक च्वाहान ने कहा की 48 घंटों के भीतर सरकार का गठन कर लिया जायेगा। राज्यपाल ने एक तरह से कांग्रेस-एनसीपी गटबंधन को फटकार लगत हुए कहा की वे जनता के जन्देश का सम्मान करें और सरकार का गठन जल्द से जल्द कर लें।
गौरतलब हैं की 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट आया था। उसके बाद से 12 दिन गुजर जाने के बाद भी राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया हैं। विपक्षी दल राज्यपाल से लगातार मांग कर रहे हैं की राज्य में अब राष्ट्रपति शासन लगा दिया जान चाहिए।
वहीँ आज विपक्षी दल शिव सेना और बीजेपी ने कहा की यदि कांग्रेस-एनसीपी सरकार बनाने में असफल रहते हैं,तो वे सरकार बनाने का प्रयास कर सकते हैं। विपक्ष द्बारा लगातार दबाब बनाये जाने के बाद आज राज्यपाल ने कांग्रेस-एनसीपी को साफ़-साफ़ कह दिया की वह सरकार का गठन फ़ौरन कर लें।
अशोक च्वाहान ने राज्यपाल के इस बयान के बाद कहा हैं की सरकार का गठन आज शाम से लेकर अगले 48 घंटे में सरकार का गठन कर लिया जायेगा। एनसीपी ने आज सरकार बनाने को लेकर पार्टी की तरफ से प्रफुल पटेल को अधिकृत किया हैं।