सिडनी. उड़ान से डरने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है| अब जिन लोगों को हवाई उड़ान में डर लगता है तो वो अपने iफोन पर एक बटन दबाकर अपना डर दूर कर सकते हैं|
लम्बी दूरी वाली वर्जिन अटलांटिक एयरवेस ने ऐसा उपकरण निकला है जो उड़ान में डरने वाले लोगों की मदद करेगा| iफोन और ipod में मिलने वाले इस ऍप्लिकेशन में सूचनाएं, गेम्स और दूसरी ऐसी चीज़ें होंगी जो डर को काबू करने में मदद करेंगी|
एयरलाइन द्वारा शुरू की गई 'उड़ो बिना डर के' पाठ्यक्रम को सफल बनाने के लिए ये एप्लिकाशन दिया गया है, रिचर्ड ब्रान्सन, वर्जिन एटलांटिक के अध्यक्ष ने एक कथन में कहा|