जबलपुर में गिरफ्तार आंतकियों का जयपुर विस्फोट से सम्बन्ध नहीं
agency Wednesday, November 04, 2009 15:20 [IST]  

जयपुर. राजस्थान के आतंकवाद निरोधक दस्ते के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में गिरफ्तार चार संदिग्ध आतंकवादियों का पिछले साल मई मे जयपुर में हुए बम विस्फोट की घटना से कोई सम्बन्ध नही है।



श्री गर्ग ने बताया कि मध्यप्रदेश एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और हम वहां की पुलिस से संपर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से इनामुल खण्डवा का रहने वाला है और वह 2008 में यहां विधि विरुध्द क्रियाकलाप अधिनियम के तहत दर्ज एक अन्य मामले में आरोपी है। पूछताछ के लिए राजस्थान पुलिस लेकर आयेगी।



श्री गर्ग ने बताया कि अब तक की गयी जांच पड़ताल से पता चला है कि इन लोगों का जयपुर बम विस्फोट से सम्बन्ध नही है इसके बावजूद वह वहां की पुलिस से संपर्क बनाये हुए हैं।





संबंधित खबरें
* जयपुर ब्लास्ट के आंतकी जबलपुर में पकड़ाए

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: