International
दक्षिणी ईरान में भूकंप, 270 घायल
Agency Wednesday, November 04, 2009 15:21 [IST]  

तेहरान। दक्षिणी ईरान में बुधवार को आए भूकंप से 269 लोग घायल हो गए और बिजली और टेलीफोन लाइनें खराब हो गईं।



सरकारी रेडियो में बताया गया कि स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजकर 56 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। रेडियो की खबर में बताया गया कि भूकंप से किसी मौत की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। इसका केंद्र राजधानी से 1369 किलोमीटर दूर पर स्थित था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: