कुशीनगर. उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पडरौना थाने में केन्द्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्नी आर.पी.एन. सिंह् पूर्व क्रिकेटर तथा सांसद मोहम्मद अजहरद्दीन और सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल के खिलाफ् चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि उदित नारायण डिग्री कालेज में क्रिकेट मैच खेलने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्नी ने अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने इसे चुनाव प्रचार का एक तरीका मानते हुए अनुमति देने से मना कर दिया था । इसके बावजूद श्री अजहरद्दीन .श्री सिंह और अपने कार्यकर्ताओं के साथ कालेज के मैदान में ही मैच खेला।
चुनाव प्रचार के लिए किसी शैक्षणिक संस्था के उपयोग की सख्ती से मनाही के बावजूद स्कूल के मैदान में मैच खेलना आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और दोनो के खिलाफ् शाम मुकदमा दर्ज करा दिया गया
गौरतलब है कि पडरौना विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में केन्द्रीय मंत्नी आर.पी.एन.सिंह की मां मोहिनी सिंह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही है। यह सीट आर.पी.एन.सिंह के त्यागपत्न देने से खाली हुई है।