Latest News
हैंग सेंग 375 अंक चढ़ा
ShareManthan.in Wednesday, November 04, 2009 16:59 [IST]  

एशियाई शेयर बाजारों में आज के कारोबार में बढ़त का रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह बढ़त के साथ खुला। इसमें दिनभर तेजी बनी रही। आखिरकार यह 375 अंकों यानी 1.76% की बढ़त के साथ 21,615 पर बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 144 अंक यानी 1.97% की मजबूती आयी। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 1.94%, जकार्ता कंपोजिट में 1.62% और स्ट्रेट टाइम्स में 1.03% की बढ़त रही। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.46% और जापान के निक्केई में 0.42% की हल्की तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 4.48 बजे कैक 40 में 1.54%, डैक्स में 1.44% और एफटीएसई 100 में 0.79% की बढ़त है। (© www.ShareManthan.in, 04 नवंबर 2009)

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: