गल्फ कप को लेकर भोपाल के बाइकर्स उत्साहित
Bhaskar.Com Wednesday, November 04, 2009 16:54 [IST]  

भोपाल. गल्फ कप डर्ट ट्रेक चैंपियनशिप को लेकर मप्र की राजधानी भोपाल के बाइकर्स का उत्साह देखने लायक है। प्रतियोगिता को जीतने के लिए ये पिछले एक महीने से घंटों प्रेक्टिस कर रहे हैं। भोपाल के चैंपियन मुजफ्फर अली का कहना है कि इस बार ये प्रतियोगिता हम ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग स्टंट्स पर काफी मेहनत कर रहे हैं। प्रतियोगिता 7-8 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए बाइकर्स गुरुवार को रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि गल्फ ऑयल कॉपरेरेशन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता का पहला चरण 12-13 सितंबर को जयपुर में आयोजित किया गया था। भोपाल से मुजफ्फर के अलावा सुजात एम खान, इमरान और आतिफ भी हिस्सा लेंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: