प्रधानमंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक भले ही हिंदुस्तान को इंडिया बनाने की बात करें लेकिन इनके दावे की पोल खोलने के लिए ये बच्चे ही काफी हैं। जिन बच्चों को आप देख रहे हैं, वह कोलकात्ता के व्यस्त मार्गो पर करतब दिखाते हुए दो जून की रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं। कमोबेश यह नजारा आपको हर जगह मिल जाएगा।


