स्टूडेंट्स की स्टूडेंट्स को सौगात
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 17:49 [IST]  

farmvilleइंदौर. फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित जैसे मूलभूत सबजेक्ट के साथ ही इस पर इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी मौजूद है। इसे बनाने वाले स्टूडेंट्स अक्षय अवस्थी, अर्पित पाण्डेय, जतिन विजयवर्गीय और सुयश तिवारी हैं।



इन्होंने बताया वेबसाइट की सबसे खास बात यह है कि इस पर स्टूडेंट्स एआईईईई और स्टेट लेवल एक्जाम्स से संबंधित ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट भी दे सकते हैं। वे कहते हैं हमने इस पर एआईईईई, कैट, जीआरई, एसएटी, गेट और टॉफिल जैसे कोर्सेस के सिलेबस और फीस स्ट्रक्चर का ब्योरा भी अपलोड किया है।



कम्प्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स के लिए भी इस पर पर्याप्त जानकारी मौजूद है। स्टूडेंट्स कहते हैं साइट्स पर कई लैंग्वेज ट्यूटोरियल्स भी हैं। इनकी सहायता से सी, सी प्लस प्लस, एचटीएमएल, जावा आदि से संबंधित जरूरी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।



ऑन लाइन गेम्स और वॉलपेपर भी- मनोरंजन के लिए इस पर ऑन लाइन गेम्स और वॉलपेपर के साथ ही ई बुक्स, गजेट ज्ञान और कम्प्यूटर ट्रिक्स भी हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: