स्टार वन के मशहूर शो मिले जब हम तुम में जल्दी ही नजर आएगा एक खास रोमांटिक सांग, इसे मयंक और नुपुर पर फिलमाया गया और इसमें दोनों एक दूसरे के इतने नजदीक आ जाएंगे कि...। अब आपको क्या समझाएं फिलहाल शो में दोनों के बीच हमेशा की तरह नोक-झोंक चल रही है। लेकिन अब इस नोंक-झोंक को खत्म करने के लिए दोनों के बीच अंतरंग और बेहद रोमांटिस का गीत फिल्माया गया है।
जब इन दोनों से पूछा गया कि क्या इस गाने की शूटिंग करने में उन्हें किसी तरह की झिझक महसूस नहीं हुई तो मयंका यानी अर्जुन बिजलानी ने बोला की अगर यूनिट न होती तो शायद उन्हें शर्म नहीं आती लेकिन पूरे सेट के सामने वह काफी कॉंशियस हो गए थे। वहीं नुपुर यानी रति के लिए यह उनका काम था और भले ही इसे करते समय उन्हें असहज महसूस हो लेकिन उन्हें आखिरकार इसे करना तो था ही।
हम और आप भले ही इस सीन को टीवी पर देखकर रोमांटिक फील करें लेकिन नुपुर और मयंक के लिए ऑफ द स्क्रीन ये गाना एक कॉमेडी बन गया था। इसके लिए न जाने उन दोनों को कितनी बार रीटेक करना पड़ा।