स्टूडेंट्स करेंगे पर्यावरण संरक्षण की अपील
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 17:52 [IST]  

global warmingइंदौर. स्टूडेंट्स और समाज के लोगों को पर्यावरण से जोड़ने और जागरूक करने उद्देश्य से लॉरेंस स्कूल इंटरनेशनल में ग्रीन होप प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। 11 नवंबर से शुरू होने वाले इस पांच दिवसीय प्रोग्राम में स्टूडेंट्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील करेंगे।



इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्टूडेंट्स शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने संबंधित जानकारियां देंगे। साथ ही अन्य दिन स्टूडेंट्स के ग्रुप शहर की सामाजिक संस्थाओं में जाएंगे।



यहां वे जागरूकता के साथ पौधारोपण करेंगे। इस मौके पर 14 नवम्बर को ही ग्रीन फेट होगा। इस फूड फेस्टिवल में स्टूडेंट्स और टीचर्स विभिन्न तरह के व्यंजनों के स्टॉल्स लगाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन नाटक मंचन के माध्यम से पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को दिखाया जाएगा।



प्रोफेशनल फोटोग्राफ को मिलेगा मौका - एडमिनिस्ट्रेटर उमा सिंह कहती हैं ग्रीन होप प्रोग्राम के अंतर्गत ही प्रोफेशनल फोटोग्राफ की फोटो एक्जीबिशन लगाई जाएगी। अभिव्यंजना नामक इस प्रतियोगिता का विषय कुछ लम्हें प्रकृति के लिए हैं।



इसके लिए प्रविष्टियां 10 नवंबर तक एकत्रित कर ली जाएंगी। प्राप्त प्रविष्टियों में से चयनित फोटों को दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 13 और 14 नवंबर को स्कूल भवन में आयोजित होगी।



प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी व 5 हजार नकद राशि, द्वितीय पुरस्कार ट्रॉफी व 3 हजार नकद राशि व तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी व 1 हजार नकद राशि दी जाएगी। विजेता रहे प्रतिभागियों को 15 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: