जयपुर. एक्टिंग, डायरेक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग के स्किल्स को शो करने का मौका यंग्स्टर्स को अब ऑनलाइन मिलेगा। एक सोशल नेटवर्किग साइट पर जल्द ही शुरू होने वाले ऑनलाइन सीरियल के लिए यंग्स्टर्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है।
कंटेस्टेंट्स का वीडियो अपलोड करने के बाद दूसरे यूजर्स भी उनकी प्रतिभा को ऑनलाइन देख पाएंगे। सलैक्शन के बाद करीब 12 से 15 कंटेस्टेंट्स को मुंबई बुलाया जाएगा और सीरियल के एपिसोड रिकॉर्ड किए जाएंगे।
कंटेस्टेंट्स को जज करने के लिए भारत के पहले सैटेलाइट सीरियल ‘तारा’ बनाने वाले रमन कुमार और जी न्यूज लॉन्च करने वाले खालिद हाशमी होंगे।
नहीं होगा रियलिटी शो
रियलिटी शोज में बढ़ रहे र्दुव्यवहार, गाली-गलौज और हाथापाई जैसी किसी चीज को अनदेखा किया जाएगा। सभी कंटेस्टेंट्स ऑनलाइन होने से ऐसे कोई संभावना नहीं है।
हालांकि, टेलेंट सर्च करने तक के प्रोसेस को रियलिटी कहा जा सकता है। एक्टिंग, डायरेक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग में सलैक्ट होने के बाद उनके करियर के लिए अपॉच्यरुनिटीज बढ़ जाएंगी। आईबीबो के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग रमन बहल ने बताया, हर कैटेगरी के लिए टार्गेट ग्रुप 18 से 24 साल तक ही रखा गया है।
ऑनलाइन वीडियो देखने वाले यंग्स्टर्स की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। इसी वजह से हाल ही विदेशों में शुरू हुए इस कॉन्सैप्ट को इंडिया में भी लाने की कोशिश की जा रही है।
आईबीबो आई सीरियल स्टार में फिलहाल करीब 3 महीने तो टेलेंट सर्च किया जाएगा। उसके बाद करीब 5 मिनट के 24 एपिसोड बनाए जाएंगे। जज खालिद हाशमी ने बताया, यंग्स्टर्स को टेलेंट शो करने के साथ ही एंटरटेन करना है। उनके स्किल्स को निखारने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।