शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां समूह ने जीता मुकदमा
Agency Wednesday, November 04, 2009 17:57 [IST]  

Shilpaलंदन. बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के भारतीय रेस्तरां समूह ने यहां ब्रिटेन में एक रोजगार न्यायाधिकरण में इस श्रंखला के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जमाल हिरानी के खिलाफ एक मुकदमा जीत लिया है।फास्ट फूड श्रंखला टिफिनबाइट्स’ के संस्थापक हिरानी ने न्यायाधिकरण में एक मुकदमा दायर कर खुद को अनुचित तरीके से नौकरी से निकाले जाने के आधार पर 15 लाख पौंड से अधिक का दावा ठोंका था।

हिरानी ने आरोप लगाया था कि इस बॉलीवुड अदाकारा का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उन्हें इस समूह से जबरन निकाला गया। न्यायाधिकरण ने कहा कि नियोक्ता के पास कार्रवाई करने के लिए उचित कारण थे। वहीं इस 34 वर्षीय अदाकारा ने एक बयान में कहा है कि वे न्यायाधिकरण के फैसले से खुश हैं

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: