Bollywood
रणबीर कपूर ने कैटरीना को डंडा मारा
Bhaskar.Com Wednesday, November 04, 2009 18:12 [IST]  

ranbeerमुंबई. कपूर खानदान के युवा अभिनेता रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को डंडा मारा। यह हम नहीं बल्कि खुद रणबीर ने एक टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया है। मामला कुछ ऐसा है कि अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंट सीन में रणबीर के हाथ में जो डंडा था, वह गलती से जा लगा कैट को।

फिर क्या था? कैट बेचारी जमीन पर गिर गईं और दर्द से तड़पने लगीं। यूनिट के लोग यह देखकर भौचक्के रहे गए। बेचारे रणबीर को भी नहीं समझ में आया कि क्या होगा। इसके बाद घायल कैटरीना का इलाज किया गया और शूटिंग को भी रद्द करना पड़ा। इस घटना के बाद दूसरे दिन भी शूटिंग नहीं हो पाई और बेचारे संतोषी साहब सेट पर ही घूमते दिखे।

इस घटना के बाद कैटरीना रणबीर से काफी नाराज हो गईं। इन्हें मनाने में रणबीर को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खैर इन दिनों की अजब प्रेम की गजब कहानी बॉलीवुड से लेकर आमजन तक चटखारे लेकर बताई जा रही हैं। दूसरी खबर तो यह भी है कि रणबीर-कैट कुछ अधिक पास आ गए हैं। जिसके कारण बेचारी दीपिका पादुकोण कुछ अधिक उदास हैं।



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: