International
अमेरिका-यूरोपीय संघ गैस उत्सर्जन में कटौती पर सहमत
Agency Wednesday, November 04, 2009 18:18 [IST]  

वाशिंगटन। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने 2050 तक खतरनाक गैसों के वैश्विक उत्सर्जन में 50 प्रतिशत की कटौती करने पर सहमति जताई है। साथ ही दोनों ने कोपनहेगन में महत्वाकांक्षी और व्यापक अंतरराष्ट्रीय जलवायु परविर्तन करार को आगे बढ़ाने की भी बात कही है।

अमेरिका-ईयू 2009 सम्मेलन के समापन के मौके पर दोनों पक्ष परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लक्ष्य को हासिल करने तथा संरक्षणवाद से मुकाबला करने पर भी सहमत हुए हैं। वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले अमेरिका और ईयू ने एक संयुक्त घोषणा में कोपनहेगन में आगामी जलवायु परविर्तन सम्मेलन के दौरान महत्वकांक्षी तथा व्यापक अंतरराष्ट्रीय जलवायु परविर्तन करार को आगे बढ़ाने की बात कही है।

अमेरिका और ईयू ने भविष्य में इस तरह के संकट को रोकने तथा मुकाबले की क्षमता बढ़ाने के लिए वित्तीय नियामक सुधारों को लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: