पीसीसीटीयू ने जताया विरोध
सिटी रिपोर्टर > Wednesday, November 04, 2009 18:18 [IST]  

लुधियाना. पंजाब एंड चंडीगढ़ कालेज टीचर्स एसोसिएशन (पीसीसीटीयू) द्वारा एडेड और अनएडेड प्राइवेट कालेज मैनेजमेंट के लेक्चरर को यूजीसी द्वारा निर्धारित नई पे स्केल न देने की निंदा की गई है। मैनेजमेंट पंजाब सरकार के आदेश के बावजूद लेक्चरर को नए पे स्केल नहीं दे रहे हैं। पीसीसीटीयू के अनुसार पंजाब सरकार ने अगस्त 2009 से सभी कालेज में नई पे स्केल देने के आदेश दिए। लेकिन मैनेजमेंट इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पीसीसीटीयू के अनुसार इसके विरुद्ध अपनी नाराजगी दर्शाने के लिए प्राइवेट मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य 6 और 7 नवंबर को काली पट्टी बांध कर पढ़ाएंगे। इसके बाद 9 और 10 नवंबर को खाली पीरियड के दौरान धरने पर बैठेंगे, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को दो घंटे की स्ट्राइक की जाएगी। उनके अनुसार यदि इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया, तो मजबूरन लेक्चरर को कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: