कर्नाटक के विधायकों की जारी है दिल्ली में गुहार
agency Wednesday, November 04, 2009 18:32 [IST]  

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के दस से ज्यादा विधायकों ने आज यहां पार्टी के केन्द्रीय नेताओं से मिलकर मुख्यमंत्नी बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ दिनों से बने गतिरोध को तत्काल समाप्त करने की मांग की।



कर्नाटक के बिजली मंत्नी के एस ईश्वरप्पा, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष शंकरमूíत, मुख्यमंत्नी के संसदीय सचिव तथा विधायक रामदास समेत दस से ज्यादा विधायकों ने आज यहां पार्टी महासचिव रामलाल से भेंटकर श्री येदियुरप्पा के नेतृत्व को लेकर पिछले कुछ दिनों से बने गतिरोध को तत्काल समाप्त करने की मांग की।



इन नेताओं ने कहा कि वे किसी एक गुट के पक्ष अथवा विरोध में नहीं है लेकिन पार्टी और राज्य सरकार के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उत्पन्न गतिरोध को दूर किया जाना चाहिये और यदि नेतृत्व में परिवर्तन करना भी पड़े तो उसके बारे में भी फैसला शीघ्रता से पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व करना चाहिये।



यह पूछने पर कि श्री येदियुरप्पा का नेतृत्व बदले जाने पर नया नेता किसे बनाया जाना चाहिये। मैसूर से भाजपा विधायक रामदास ने कहा कि पार्टी को ही यह फैसला करना चाहिये। इस बीच मुख्यमंत्नी बी एस येदियुरप्पा पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के बुलावे पर आज शाम यहां पहुंच रहे है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: