जीटीवी के बहुचर्चित धारावाहिक ‘झांसी की रानी’ में मुख्य चरित्र यानी मनु का किरदार निभाने वाली उल्का गुप्ता काफ़ी संजीदगी से अपना काम करती हैं। ग़ौरतलब है उल्का न केवल अपना काम बेहतर कर रही हैं, बल्कि अपने से छोटे कलाकारों को भी सिखा रही हैं और उन्हें अच्छा ज्ञान दे रही हैं। वे धारावाहिक में बाजीराव की बेटी पलक और तान्या का रोल निभाने वाली बाल कलाकारों, प्राची और इंदु को उनके संवाद ठीक ढंग से बोलना सिखाती हैं और उन्हें समझाती भी हैं। क्या इसे ही कहते हैं, चरित्र में उतरना?