एक्टिंग, होस्टिंग, कमेंट्री.. मंदिरा बेदी ने अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ी है। मंदिरा ने छोटे पर्दे पर ‘शांति’ सीरियल से शुरुआत की थी, जबकि पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी उनका सीधा-सादा चरित्र था। हालांकि ‘क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी’ में मोना की नकारात्मक भूमिका ने उन्हें चर्चित तो खूब किया, मगर मंदिरा ने भविष्य में निगेटिव रोल करने से तौबा कर लिया है। वे बताती हैं-‘भारतीय दर्शक बहुत इमोशनल और सेंसिटिव हैं। मिहिर के प्रति तुलसी के प्यार को देखते हुए दर्शक मुझे मिहिर से दूर चले जाने की अपील करते थे, सो मुझे लगता है कि मैं ऐसे किरदारों के लिए नहीं बनी हूं।’