पंचकूला. तीन दिवसीय अखिल भारतीय महात्मा हंसराज आर्यन इंटर जोनल स्पोट्र्स टूर्नामेंट फॉर गल्र्स-2009 का मंगलवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में समापन हो गया। इसमें डीएवी स्कूलों की देशभर से आई 800 छात्राओं ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएवी सीएमसी के वाइस प्रेसिडेंट जस्टिस ए.एल. बाहरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि डीएवी देश की सबसे बड़ी गैर सरकारी शैक्षणिक संस्था है,जो शिक्षा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ऐसे खेल मुकाबलों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।
ये रहे परिणाम
फाइनल खेल मुकाबलों में पंचकूला ने जूडो चैंपियनशिप जीत ली, जबकि जिम्नास्टिक की चैंपियनशिप जालंधर को मिली। सभी गेम्स में ओवरऑल गेम्स ट्रॉफी के लिहाज से दिल्ली जोन पहले स्थान पर और पंचकूला जोन दूसरे स्थान पर रहा। रांची की प्रिया रंजन को बेस्ट एथलीट व झारखंड जोन को ओवरऑल एथलेटिक्स ट्रॉफी मिली। ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट का पुरस्कार जालंधर की अंजलि को मिला। जिम्नास्टिक में पंजाब जोन की टीम ने चैंपियनशिप हासिल की।
यहां हुए मुकाबले
मंगलवार को योग एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 पंचकूला में, जिम्नास्टिक्स की प्रतियोगिताएं डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ में तथा खो-खो के मुकाबले हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला में हुए। वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, हैंडबॉल