जब रुखसाना की आंखों से छलका आंसू
agency Wednesday, November 04, 2009 18:52 [IST]  

जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयब्बा के आतंकियों को मारने से सुर्खियों में आई रुखसाना कौसर ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ अजमेर के गरीब नवाज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी और अमन चैन की दुआ मांगी। अजमेर में पत्नकारों द्वारा रुखसाना से यह पूछने पर कि क्या वह केन्द्र एवं राज्य सरकार की मदद से संतुष्ट है, रुखसाना ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन इस सवाल से उसकी आंखे भर आई।



अपने साहसिक कार्य के लिए जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी के पद पर नियुक्त रुखसाना कौसर ने अपने पिता, दो बहनों तथा भाई एजाज के साथ मजार पर मखमली चादर चढ़ाई और अकीदत के फूल पेश किए।



रुखसाना कौसर को जियारत के लिए दिल्ली से अजमेर लाए अखिल भारतीय आतंक निरोधक दस्ते के अध्यक्ष एम एस बिट्टा ने कहा कि हम जाबांज रुखसाना के साहसिक कारनामें की कद्र करते है और उसकी हिफाजत तथा लंबी जिदंगी की अल्ला से दुआ मांगते हैं।



उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा पहले गोरे अंग्रेजो ने देश को लूटा और अब काले अंग्रेज देश को लूट रहे है लेकिन रुखसाना जैसी दबंग हस्तियों के होते हुए कोई देश का बाल भी बांका नहीं कर सकता। हम ख्वाजा के दरबार में देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना करने आये हैं।





संबंधित खबरें
* रुखसाना की जान खतरे में, घर वालों पर हुआ हमला
* बहादुर रुखसाना बनीं विशेष पुलिस अधिकारी
* जम्मू : रुखसाना के घर पर आतंकी हमला
* रुखसाना बनी महिलाओं के लिए मिसाल
* आतंकी को मार गिराने वाली रुखसाना को लश्कर से खतरा

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: