हम पर हमला हुआ तो माकूल जवाब देंगे : राजू
Bhaskar.Com Wednesday, November 04, 2009 20:21 [IST]  

नई दिल्ली. पाकिस्तान के दिनों-दिन बिगड़ते अंदरूनी हालात से चिंतित रक्षा राज्य मंत्री एमएम पल्लमराजू ने कहा है कि अगर भारत पर भविष्य में फिर आतंकी हमला होता है तो सरकार उसका फौरन व माकूल जवाब देगी। उधर थलसेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा है कि देश में अब और आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।



बुधवार को सीआईआई के एक सेमिनार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजू ने कहा कि मुंबई हमले की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें खुफिया सूचनाएं जुटाने से लेकर एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था भी शामिल है। इसके अलावा सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए मल्टी एक्सेस सेंटरों को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में अगर कोई आतंकी घटना हुई तो सरकार बिना समय गंवाए इसका जोरदार और प्रभावी जवाब देगी। उन्होंने इस बात से अनभिज्ञता जताई कि पाकिस्तानी हुक्मरान अपने सामरिक एवं परमाणु हथियारों की सुरक्षा करने में कहां तक सक्षम हैं।



सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने कहा कि अमेरिका में 9/11 जैसी और इंडोनेशिया में बाली बम धमाकों सरीखी घटना दोबारा नहीं हुई। उन्होंने संसद पर हमले, दिल्ली बम विस्फोट और फिर मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब और आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: