लंदन. हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन ने फिल्म अर्थबाउंड के लिए शराब छोड़ दी है। दरअसल केट को इस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाना है जो काफी बीमार रहती है। उसे अपना इलाज करने वाले डॉक्टर से प्यार हो जाता है। इस रोल को करने के लिए केट को अपना वजन कम करना था।
किरदार को जीवंत बनाने के उद्देश्य से केट काफी बेताब थीं। वजन कम करने के लिए बेताब केट को किसी ने बताया कि शराब व उच्च कैलोरी वाला खाना छोड़ने से वजन काफी कम हो जाता है। यह सुनने के बाद केट ने शराब छोड़ने की ठान ली।
केट के लिए शराब छोड़ना काफी मुश्किल था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शराब से दूरी बना ली। इस प्रकार केट ने अपना वजन काफी कम कर लिया व किरदार के अनुरूप काया पा लिया। उनकी इस काया के कारण किरदार में वे बिल्कुल एक रोगी महिला की तरह ही दिखतीं हैं।